राजस्थान के प्रथम राजस्थानी विजेता
1.परमवीर चक्र पुरस्कार:-
- परमवीर चक्र से सम्मानित राजस्थान के पहले व्यक्ति हवलदार मेजर पीरुसिंह थे।
- उनकों यह पुरस्कार उनके मरणोपरांत सन् 1948 में दिया गया।
2.पद्मविभूषण पुरस्कार:-
- राज्य में श्रीमती जानकी देवी बजाज पद्मविभूषण प्राप्त करने वाली पहली महिला है।
- राज्य में पहली बार इनको ही पद्मविभुषण पुरूस्कार से सम्मानित किया गया था।
- इन्हें 1956 में पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था।
- पद्मविभूषण प्राप्त करने वाले राजस्थान के पहले पुरुष श्री घनश्यामदास बिडला थे।
- उनको सन् 1957 में पद्मविभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया था।
3.शौर्य चक्र पुरस्कार:-
- शौर्य चक्र पुरस्कार प्राप्त करने वाले राजस्थान के पहले व्यक्ति मेजर दयानंद थे।
4.पद्मभूषण पुरस्कार:-
- राजस्थान में पद्मभूषण पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति श्री कँवर सेन उनको पद्मभूषण पुरस्कार सन् 1956 में दिया गया।
- प्रथम महिला श्रीमति रतनशास्त्री जिनको पद्मभूषण से सम्मानित किया ,उनको 1975 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया।
5.अर्जुन पुरस्कार:-
- राजस्थान में पहली बार डॉ. करणी सिंह को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- उनको निशानेबाजी में यह पुरस्कार दिया गया।
- उनको 1961 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- सलीम दुर्रानी को सन् 1961 में क्रिकेट में इस अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था।
- प्रेम सिंह को भी सन् 1961 में पोलो खेल में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
6.पद्मश्री पुरस्कार:-
- राज्य में पहली बार पद्मश्री पुरस्कार श्रीमती रतनशास्त्री को दिया गया था।
- उन्हें पद्मश्री पुरस्कार सन् 1955 में दिया गया था।
- श्रीमती रतनशास्त्री राजस्थान की एकमात्र महिला थी जिनको पद्मश्री और पद्मभूषण पुरस्कार दोनों से ही सम्मानित किया गया था।
- पद्मभूषण पुरस्कार 1975 में मिला।
- पद्मश्री से सम्मानित प्रथम पुरुष श्री सूर्य कुमार भुयन थे।
- उनको यह पुरस्कार 1956 में मिला।
7.महावीर चक्र:-
- महावीर चक्र से सम्मानित राजस्थान के पहले व्यक्ति कर्नल किशनसिंह राठौड़ थे।
- इनको 1968 में महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
8.राजस्थान खेल रत्न पुरस्कार:-
- राजस्थान में पहली बार लिम्बा राम को इस खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- उन्हें यह पुरस्कार 1998 में तीरंदाजी में दिया गया था।
9. वीर चक्र:-
- राजस्थान में वीर चक्र से सम्मानित होने वाले पहले व्यक्ति स्कवाड्रान लीडर अजय आहुजा थे।
- उनको यह पुरस्कार 1999 में दिया गया था।
10.मैग्सेसे पुरस्कार:-
- राजस्थान में मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले पुरुष डॉ. पी.के. सेठी थे ।
- उनको कृत्रिम पैर का जनक कहा जाता हैं।
- मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त करने वाली राजस्थान की पहली महिला श्रीमती अरुणा रॉय थी।
11.अशोक चक्र:-
- राजस्थान में अशोक चक्र से सम्मानित होने वाले प्रथम व्यक्ति हवलदार शम्भू सिंह थे।
- उनको अशोक चक्र से 1961 में सम्मानित किया गया था।
12.द्रोणाचार्य पुरस्कार:-
- राजस्थान में पहली बार प्रो. करन सिंह को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- उनको यह पुरस्कार एथलेटिक्स खेल के लिए दिया गया।
13.कीर्ति चक्र:-
- कीर्ति चक्र प्राप्त करने वाले राजस्थान के प्रथम व्यक्ति पायनियर मूलसिंह थे।
- उनको सन् 1968 में कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था।
How to Configure Numbered Page Navigation
After installing, you might want to change these default settings: