Monday, June 26, 2017

Rajasthan G.K Quiz-16

1.दौसा का किला किस प्रकार का किला है?
Ans. यह गिरि दुर्ग है।
2.शीतला माता के पुजारी किस समाज के लोग होते हैं?
Ans. कुम्हार समाज।
3.तारकीन का उर्स किस जिले में आयोजित होता है?
Ans. नागौर में।
4.राज्य की कौनसी जनजाति द.पश्चिमी राजस्थान में निवास करती है?
Ans. गरासिया जनजाति।
5.बीसलदेव रासौ में अजमेर के चौहान शासक बीसलदेव एवं उनकी रानी राजमती की प्रेमगाथा का वर्णन है,इसके रचनाकार कौन है?
Ans. नरपति नाल्ह।
6.स्वांग लोक नाट्य कला को विश्व स्तर पर पहचान किसने दिलाई?
Ans. जानकी लाल।
7.राजस्थान की मूल शैली अर्थात सबसे प्राचीन शैली के रुप में किस चित्रशैली को माना जाता है?
Ans. मेवाड़ शैली।
8. संत धन्ना जी किस संत के शिष्य थे?
Ans. संत रामानंद के शिष्य थे।
9.किस तीर्थ के यात्रियों को जातरु कहा जाता है?
Ans. रामदेवरा के यात्रियों को।
10.राजस्थान में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जनता में लोकनायक की उपाधि से विभूषित नेता कौन थे?
Ans. जयनारायण व्यास।
11.राजस्थान के एक राजा का दुसरे राजा के साथ होने वाले पत्र-व्यवहार को क्या कहा जाता है?
Ans.खरीता।
12.किस लोक देवता को " जाहर पीर" भी कहते है?
Ans.  गोगाजी को।
13.1857 के विप्लव में आउवा का ठाकुर खुशालसिंह क्रांतिकारी सैनिकों को कहाँ ले गया?
Ans. आउवा।
14.भतृहरि का मेला किस जिले में आयोजित किया जाता है?
Ans. अलवर में।
15.कान के आभूषण के नाम?
Ans. ओगणिया,पत्ती,झेला,मुरकी,झुमका,भूचारिया,बाली,झूरे,लटकन,कर्णफूल, टॉप्स।
16.राजस्थान में न्यूनतम जनजाति जनसंख्या किस जिले में है?
Ans. बीकानेर (5945)।
17. मारवाड़ी भाषा का प्राचीन नाम क्या था?
Ans. मरुभाषा।
18.'जगन्नाथ राय प्रशस्ति' के रचियता कौन है?
Ans. कृष्णभट्ट।
19.कौनसा वाद्म यंत्र आधे कटे नारियल की कटोरी पर खाल मढ़ कर बनाया जाता है?
Ans. रावण हत्था।
20.जसनाथी सम्प्रदाय के पवित्र ग्रन्थ कौनसे है?
Ans. सिमूदड़ा, कोडाग्रन्थ।
21.राजस्थान में "अलाउद्दीन खिलजी की मस्जिद" कहाँ स्थित हैं?
Ans. जालौर में।
22.प्रथम बार जयपुर राज्य प्रजामण्डल के संस्थापक कौन थे?
 Ans. कर्पूरचन्द पाटनी।
23."टीलों की पिरोल" के रूप में कौनसा सरोवर प्रसिद्ध हैं?
Ans. गडसीसर सरोवर।
23.बाड़मेर का नाम "मालाणी क्षेत्र " किस लोक देवता के नाम पर पडा़?
Ans. मल्लीनाथ जी के नाम पर।
24.बीकानेर के राठौड़ राजवंश की स्थापना किसने की?
Ans. राव बीका ने।
25.1857 की क्रांति में मेवाड़ महाराणा की विप्लव के प्रति क्या नीति रही थी?
Ans. अँग्रेजों के प्रति सहयोग की।
26.बांणगंगा मेला कहाँ लगता है?
Ans. विराटनगर (जयपुर) में।
27.खालसा भूमि क्या होती है?
Ans. वह भूमि जो सीधे वहां के शासक के नियंत्रण में होती है।
28.राजस्थान में मीणा के बाद किस जनजाति की संख्या सबसे ज्यादा पायी जाती है?
Ans. भील जनजाति की।
29.19वीं शताब्दी में राजस्थान में राष्ट्रीय भावनाओं से ओत-प्रोत लेखन का प्रारंभ कौन माना जाता है?
Ans. सूर्यमल्ल मिश्रण से।
30.महाराजा सवाई प्रताप सिंह के आश्रय में राधा गोविंद संगीत सार के निर्माण का श्रेय किसे जाता है?
Ans.देवर्षि भट्ट ब्रजपाल को।
31.मेवाड़ शैली के चित्रकार हीरानंद द्वारा चित्रित ग्रंथ का नाम क्या था?
Ans. सुपासनह चरियम।
32.संत सुंदरदास जी की मृत्यु कहाँ हुई?
Ans. सांगानेर में हुई।
33.छोटा रामदेवरा कहाँ स्थित है?
Ans. गुजरात में।
34.गागरोन दुर्ग किस प्रकार का दुर्ग है?
Ans. जलदुर्ग।
35.'आलूदा की बावडी़' कहाँ स्थित हैं?
Ans. दौसा।

How to Configure Numbered Page Navigation After installing, you might want to change these default settings: