Monday, July 10, 2017

Rajasthan G.K Quiz-18

1.देशी राज्यों को आत्म निर्णय का अधिकार प्राप्त हुआ था?
Ans. भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम द्वारा।
2.नाथपंथ के महान संत कौन थे?
Ans. भर्तृहरि थे।
3.चूलगिरी जैन मंदिर कहाँ स्थित है?
Ans. जयपुर में।
4.जयपुर और अलवर में किस राजवंश ने शासन किया?
Ans. कछवाहा ने।
5. भोमट भील आन्दोलन का नेतृत्व किसने किया था?
Ans. मोतीलाल तेजावत ने।
6.दौसा का किला किस पहाड़ी पर स्थित है?
Ans. देवगिरि की पहाड़ी पर।
7.शौर्य उद्यान कहाँ स्थित हैं?
Ans. अजमेर में।
8.अलवर शैली के प्रसिद्ध चित्रकार बलदेव  और गुलामअली द्वारा चित्रित ग्रंथ का नाम क्या है?
Ans. गुलिस्ताँ।
9. मेजर बर्टन 1857 ई. में किस रियासत का पॉलिटिकल एजेंट था?
Ans. कोटा।
10.किस संस्कार को यज्ञोपवीत संस्कार भी कहते है?
Ans. उपनयन।
11."खलकानी माता का मेला" कहाँ लगता है?
Ans. लुणियावास में।
12.राजस्थान में सर्वाधिक जनजाति की जनसंख्या किस जिले में है?
Ans. उदयपुर (12.60 लाख)में।
13.रजीया रा सोरठा नामक ग्रंथ के लेखक कौन है?
Ans.कृपाराम।
14.तेराहाताली नृत्य का प्रमुख वाद्म यंत्र कौनसा है?
Ans. मंजीरा ।
15.खड़नाल (नागौर) का संबध किस लोकदेवता से है?
Ans. तेजाजी।
16.राव मधोसिंह ट्रस्ट संग्रहालय कहाँ स्थित है?
Ans. कोटा।
17.राजस्थान एकीकरण के कौनसे चरण में जयपुर व जोधपुर रियासत शामिल हुई?
Ans. चतुर्थ चरण (1949).
18.डाकण प्रथा मुख्य रुप से किस जाति में पायी जाती है?
Ans. भील व मीणा।
19.दादू पंथ के सत्संग क्या कहलाते है?
Ans. अलख दरीबा।
20.हर्षत माता का मंदिर किस काल मेँ बना था?
Ans. यह मंदिर 8वीं शताब्दी में प्रतिहार काल में निर्माण हुआ था।
21.जिस अभिलेख में शाकम्भरी के चौहान शासकों की उपलब्धियों का वर्णन मिलता है,वह है?
Ans. बिजोलिया का अभिलेख।
22.चित्तौड़गढ़ के भैसरोड़गढ़ से भिलवाड़ा के बिजौलिया तक का पठारी भाग रियासत काल में किस नाम से जाना जाता था?
Ans. उपरमाल।
23.किस जनजाति की अन्न-भंडार की कोठियाँ सोहरी कहलाती है?
Ans. गरासिया जनजाति की।
24.राजस्थानी भाषा का शब्द कोष किसने तैयार किया था?
Ans. सीताराम लालस ने।
25."राधागोविन्द संगीत सार " की रचना किसने की?
Ans. बृजपाल भट्ट ने।

How to Configure Numbered Page Navigation After installing, you might want to change these default settings: