Tuesday, December 19, 2017

General knowledge Quiz -2 || UPSC Exam || GOVT EXAM

1.होयसल शैली का श्रेष्ठ मन्दिर कहाँ पर है?
Ans. हलेबिद।
2.किसी चालक के तार को खींचकर उसकी लम्बाई बढा़ देने पर?
Ans. उसका प्रतिरोध बदल जाता है परन्तु विशिष्ट प्रतिरोध अपरिवर्तित रहता है।
3.बाँदीपुर प्रोजेक्ट टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है?
Ans. कर्नाटक में।
4.चोलों के समय दी जाने वाली वह भूमि जो विद्यालय के रख-रखाव के लिए प्रदान की जाती थी,वह थी?
Ans. शालभोग।
5.पंचायत समिति किसके प्रति अपने कार्यों के लिए जवाबदेह होती है?
Ans. जिला परिषदे्ं।
6.किस बल की अनुपस्थिति में पन्नों पर पेन की सहायता से लिखना सम्भव  नहीं हो सकता है?
Ans. घर्षण बल।
7.3D फिल्में देखने के लिए प्रयुक्त चश्मों में लेन्स किस प्रकार का होता है?
Ans. द्वि-फोकसी लेन्स।
8.'चरित्रहीन' पुस्तक के लेखक कौन है?
Ans. शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय।

9.किस देश में सबसे लम्बी स्थल सुरंग है?
Ans. स्विट्जरलैंड में।
10.सूक्ष्मजीवीय किस्म के संवर्धन का संग्रहण केंद्र कहाँ स्थित है?
Ans. चण्डीगढ़ में।
11.मामल्लपुरम नगर की स्थापना किसने की थी?
Ans. नरसिंहवर्मन प्रथम ने।
12.यदि माता-पिता मेँ से किसी एक का रुधिर वर्ग AB है और दूसरे का O, तो उनके बच्चे का सम्भावित रुधिर वर्ग कौन-सा होगा?
Ans. A या B.
13.किस समिति ने 'द्विस्तरीय पंचायती राज' की स्थापना की सिफारिश की थी?
Ans. अशोक मेहता समिति ने।
14.तक्षशिला किसके लिए प्रसिद्ध था?
Ans. विद्या, अध्ययन, कला,वाणिज्य, व्यापार और शिल्प आदि के लिए।
15. दो देशांतर के बीच की दूरी को आप किस नाम से सम्बोधित करेंगे?
Ans. गोरे।
16.किसी द्रव का उसके क्वथनांक से पूर्व  उसके वाष्प में बदलने की प्रक्रिया को क्या कहते है?
Ans. वाष्पीकरण।
17.ग्राम पंचायतों और प्रखंड समिति के मध्य समन्वय कौन स्थापित करता है?
Ans. जिला परिषद् अध्यक्ष।
18.समुद्र में वृहत ज्वार कब उठता है?
Ans. पूर्णिमा और अमावस्या के दिन।
19.कार्क की पतली काट मेँ मधुमक्खी के छत्ते के समान छोटे-छोटे प्रकोष्ठ (कोशिका) का पता किसने लगाया?
Ans. रॉबर्ट हुक ने।
20.श्रीलंका का पहले नाम क्या था?
Ans.लंका।
21.भारतीय संविधान में सिविल सेवाओं की कौनसी तीन श्रेणियों का प्रावधान किया गया है?
Ans. अखिल भारतीय, केन्द्र एवं राज्य सेवाएं।
22. सहारा रेगिस्तान में शुष्क पवन (हारमटान) उड़ती है?
Ans. दक्षिण से उत्तर की ओर।
23.मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान की माँग के समर्थन में 'प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस' कब मनाया?
Ans. 1946 ई. में।
24.दक्षिण-पूर्वी व्यापारिक हवाएँ बारिश के मौसम में भारतीय उपमहाद्वीप से किसके कारण आकर्षित होती हैं?
Ans. उत्तर-पश्चिम भारत में कम वायुदाब के होने से।
25.राष्ट्रपति को लोकसभा में किन दो सदस्यों को मनोनीत करने का अधिकार है?
Ans. एंग्लो-इण्डियन।
26.क्षोभमंडल एवं समतापमंडल के बीच स्थित संक्रमण क्षेत्र को क्या कहा जाता है?
Ans. क्षोभ सीमा।
27.सामान्य उर्वरकों में जिन तत्वों की सबसे अधिक आवश्यकता होती है वो तत्व कौन-से है????
Ans. नाइट्रोजन, पोटैशियम और फॉस्फोरस।
28.शेख मुइनुद्दीन, बख्तियार काकी एवं फरीदुद्दीन गंज-ए-शंकर क्या थे?
Ans. प्रमुख चिश्ती संत।
29.रजिया सुल्तान का विरोध कर रहे तुर्की अमीरों के दल का नेता कौन था?
Ans. निजाम-उल-मुल्क जुनैदी।
30.ब्रिटिश सरकार द्वारा दी गई कौन-सी उपाधि को महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन के दौरान वापस कर दी गई थी?
Ans. केसर-ए-हिन्द।

31.प्रतिहार वंश का महानतम राजा कौन था?
Ans. भोज (मिहिर भोज).
32.उपोष्ण उच्च दाब से विषुवत रेखीय निम्न दाब की ओर चलने वाली पवनें क्या कहलाती हैं?
Ans. व्यापारिक पवनें।
33.'प्रच्छन्न बेरोजगारी' किससे सम्बंधित है?
Ans. सीमान्त उत्पादकता शून्य।
34.थायरॉइड ग्रन्थि के कम काम करने का कारण क्या हो सकता है?
Ans. आयोडीन की कमी।
35.अमेरिका का प्रथम राष्ट्रपति कौन था?
Ans. जॉर्ज वाशिंगटन।

How to Configure Numbered Page Navigation After installing, you might want to change these default settings: