Showing posts with label राजस्थान की नदियों के उद्गम स्थान. Show all posts
Showing posts with label राजस्थान की नदियों के उद्गम स्थान. Show all posts

Saturday, April 22, 2017

राजस्थान की नदियों के उद्गम स्थान


1.बनास नदी:-
  •  इसका उद्गम स्थान राजसमंद  में कुंभलगढ़ के पास खमनौर की पहाडियों से निकलती है।
2.पश्चिमी बनास:-
  • इसका उद्गम स्थान राजस्थान में सिरोही के दक्षिण मे नया सानवारा गांव के पास स्थित अरावली की पहाड़ियों से होता है।
3.चम्बल नदी:-
  • इसका उद्गम स्थान मध्यप्रदेश में इन्दौर जिले के महू के पास विंध्याचल पर्वत की जानापाव पहाड़ियों से होता है।
4.लूनी नदी:-
  • इस नदी का उद्गम स्थान राजस्थान में स्थित अजमेर की नाग पहाड़ियों से होता है।
5.ढुंण्ढ या डुंण्ड नदी:-
  • यह नदी जयपुर के अजरोल क्षेत्र से निकलती है।
6.पार्वती नदी:-
  • यह नदी करौली जिले की सपोटरा तहसील की पहाड़ियों से निकलकर धौलपुर में गंभीर नदी में मिल जाती है।

7.जवाई नदी:-
  • यह नदी बाली (पाली) के पास गोरिया गांव से निकलती है।
8.साबरमती नदी:-
  • इस नदी का उद्गम स्थान उदयपुर जिले के कोटडा़ तहसील में स्थित अरावली की पहड़ियों से होता है।
9.सोम नदी:-
  • यह नदी राजस्थान के खेरवाड़ा तहसील में ऋषभदेव (उदयपुर) के पास बीछामेड़ा की पहाड़ियों से होता है।
10.खारी नदी:-
  • यह नदी राजस्थान में राजसमंद में देवगढ़ तहसील के बिजराल गांव की पहाड़ियों से निकलती है।
11.बेड़च नदी:-
  • इस नदी का उद्गम स्थान राजस्थान में उदयपुर जिले के उत्तर में स्थित गोगुन्दा की पहाड़ियों  से होता है।
12.माही नदी:-
  •  इस नदी का उद्गम स्थान मध्यप्रदेश के धार जिले में सरदारपुरा के पास स्थित विंध्याचल की पहड़ियों में मेहद झील से होता है।
13.परवन नदी:-
  • यह नदी मध्यप्रदेश के विंध्याचल से नकलती है।
14.जाखम नदी:-
  • यह नदी राजस्थान में प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी में स्थित भंवरमाता की पहड़ियों से नकलती है।
15.आहू नदी:-
  • यह नदी मध्यप्रदेश में सुसनेर के पास मेहंदी गांव से निकलती है।
16.घग्घर नदी:-
  • यह नदी हिमाचल प्रदेश में शिमला के पास स्थित शिवालिक की पहाड़ियों से निकलती है।
17.गंभीरी नदी:-
  • इस नदी का उद्गम स्थान मध्यप्रदेश के जावरा की पहाड़ियों (रतलाम) से निकलती है।
18.बाणगंगा नदी:-
  • यह राजस्थान में बैराठ की पहाड़ियों (जयपुर) से निकलती है।
19.साबी नदी:-
  • यह नदी जयपुर और सीकर की सीमा पर स्थित सेवर की पहाड़ियों से निकलती है।
20.जोजड़ी नदी:-
  • यह नदी नागौर के पंडलु गांव से निकलती है।
21.काली सिंध नदी:-
  • इस नदी का उद्गम स्थान मध्यप्रदेश के देवास गांव के पास बागली गांव की पहाड़ियों से निकलती है।
22.कोठारी नदी:-
  • यह नदी राजस्थान के राजसंमद में दिवेर से निकलती है।
23.सूकड़ी नदी:-
  • यह नदी पाली के देसुरी से निकलती है।
How to Configure Numbered Page Navigation After installing, you might want to change these default settings: