Showing posts with label राजस्थान के प्रमुख मेले. Show all posts
Showing posts with label राजस्थान के प्रमुख मेले. Show all posts

Tuesday, April 25, 2017

राजस्थान के पर्यटन महोत्सव

1.शरद महोत्सव:-

  • यह दिसंबर में माउंट आबू में लगता है।
2.मेवाड़ महोत्सव:-

  • यह अप्रैल माह में उदयपुर में मनाया जाता है।
3.जैसलमेर पतंग महोत्सव:-

  • यह फरवरी माह में जैसलमेर में मनाया जाता है।
4.एडवेंचर स्पोर्ट्स महोत्सव:-

  • यह फरवरी में कोटा में मनाया जाता है।
5.ऊँट महोत्सव:-

  • यह जनवरी माह में बीकानेर में  मनाया जाता है।
6.शेखावाटी महोत्सव:-

  • यह फरवरी माह में चुरु, सीकर,झुंझुनूं में मनाया जाता है।

7.हाथी महोत्सव:-

  • यह महोत्सव मार्च माह में जयपुर में मनाया जाता है।
8.ग्रीष्म महोत्सव (समर फेस्टिवल):-

  • यह महोत्सव जून माह में जयपुर और माउंट आबू में मनाया जाता है।
9.मरु महोत्सव:-

  • यह महोत्सव जनवरी-फरवरी माह में जैसलमेर में मनाया जाता है।
10.बाड़मेर-बैलून महोत्सव:-

  • यह अप्रैल माह में बाड़मेर में मनाया जाता है।
11.मारवाड़ महोत्सव:-

  • यह अक्टूबर माह में जोधपुर में मनाया जाता है।
12.थार महोत्सव:-

  • यह बाड़मेर में मनाया जाता है।

13.डिग महोत्सव:-

  • यह जन्माष्टमी के दिन डीग (भरतपुर) में मनाया जाता है।

Monday, April 24, 2017

राजस्थान के उर्स


1.ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती का उर्स:-

  • यह उर्स राजस्थान के अजमेर में रज्जब माह की 1 से 6तारीख तक लगताा है।
  • यह सबसे बड़ा उर्स है।
2.तारकीन का उर्स:-

  • यह मेला नागौर में काजी हमीदुद्दीन नागौरी की दरगाह पर उर्स लगता है।
  • यह दुसरा सबसे बड़ा उर्स है।

3.गागरोन उर्स:-

  • यह उर्स ज्येष्ठ शुक्ला एकम् (चाँद से) को गागरोन, झालावाड़ में लगता है।

4.नाहरड़ पीर जी का उर्स:-

  • यह उर्स भाद्र कृष्ण अष्टमी अर्थात कृष्ण जन्माष्टमी को नरहड़, झुंझुनूं में लगता है।
  • इन को बागड़ का धणी भी कहते है।
  • यह उर्स हजरत शक्कर बाबा की याद मेँ लगता है।
5.गलियाकोट का उर्स:-

  • यह उर्स पीर फखरुद्दीन की याद में गलियाकोट, डुंगरपुर में लगता है।
  • यहां डूंगरपुर में बोहरा सम्प्रदाय की पीठ स्थित है।


राजस्थान के प्रमुख मेले


चैत्र माह के मेले
1.गणगौर मेल:-
  • गणगौर चैत्र शुक्ल तीज को मनाया जाता है।
  • पूरे राजस्थान में जयपुर और उदयपुर का गणगौर प्रसिद्ध है।
2.कैलादेवी मेला:-
  • यह मेला चैत्र शुक्ला एकम् से दशमी तक लगता है।
  • यह मैला करौली में लगता है।
3.श्री महावीरजी का मेला:-
  • यह मेला करौली में चैत्र शुक्ला त्रयोदशी से वैशाख कृष्णा द्वितीया तक लगता है।
  • यह जैन धर्म का बहुत बड़ा मेला लगता है।
  • इस मेला का प्रमुख आकर्षण केन्द्र जिनेन्द्ररथ यात्रा है।
4.शीतला माता का मेला:-
  • यह मेला हर साल चैत्र कृष्णा अष्टमी को जयपुर में चाकसू नामक स्थान पर लगता है।
5.घोटिया अम्बा मेला :-
  • यह मेला चैत्र अमावस्या को बाँसवाड़ा में लगता है।
  • इस मेले को भीलों का कुम्भ कहा जाता है।
6.सालासर बालाजी मेला:-
  • यह मेला हर साल राजस्थान में चैत्र पूर्णिमा को लगता है।
  • यह मेला सुजानगढ़, चुरु में लगता है।
7.फूलडोल मेला:-
  • यह मेला चैत्र कृष्णा एकम् से चैत्र कृष्णा पंचमी तक लगता है।
  • यह मेला शाहपुर, भीलवाड़ा में लगता है।
  • रामस्नेही सम्प्रदाय की पीठ शाहपुरा में स्थापित की गई है।
8.घुड़ला का मेला:-
  • यह मेला चैत्र शुक्ला तीज को मारवाड़ क्षेत्र में मेला लगता है।
9.ऋषभदेव मेला:-
  • यह मेला चैत्र कृष्णा अष्टमी और नवमी को लगता है।
  • यह मेला धूलेव-उदयपुर में लगता है।
  • ऋषभदेव को काला जी,केसरिया जी,धूलेवजी, आदिनाथ जी के नामों से भी पुकारते है।
10.मल्लीनाथ पशु मेला:-
  • यह मेला चैत्र कृष्णा ग्यारस से चैत्र शुक्ला की ग्यारस तक यह मेला लगता है।
  • यह मेला तिलवाड़ा(बाड़मेर) में लगता है।
वैशाख माह के मेले
1.मातृकुण्डिया का मेला:-
  • यह मेला हर साल वैशाख की पूर्णिमा को चित्तौड़गढ़ में रश्मि नामक स्थान पर लगता है।
  • .इस को राजस्थान का हरिद्वार भी कहते है।
2.बाणगंगा मेला:-
  • यह वैशाख पूर्णिमा को विराटनगर (जयपुर) में लगता है।
3.गौतमेश्वर मेला:-
  •  यह वैशाख पूर्णिमा को गौतमेश्वर ,(अरनोद, चित्तौड़गढ़) में लगता है।
4.गोमती सागर मेला:- 
  • यह वैशाख पूर्णिमा को झालरापाटन (झालावाड़) में लगता है।
5.घींगागवर बेंतमार मेला:-
  • यह मेला वैशाख कृष्णा तृतीया को जोधपुर में लगता है।
ज्येष्ठ माह के मेले
1.प्रताप जयंती :-
  • यह मेला ज्येष्ठ शुक्ला तृतीया को हल्दीघाटी (राजसमंद) में लगता है।
2.सीताबाड़ी का मेला:-
  • यह मेला ज्येष्ठ अमावस्या को केलवाड़ा (बाराँ) में लगता है।
श्रवण माह के मेल
1तीज का मेला:-
  • यह मेला श्रावण शुक्ला तृतीया को जयपुर में लगता है।
2.कल्पवृक्ष मेला:-
  • यह मेला हरियाली अमावस्या को मांगलियावास ,अजमेर में भरता है।
3.चारभुजानाथ(मीराबाई) का मेला:-
  • यह मेला श्रावण शुक्ला एकादशी से सात दिन तक यह मेला भरा रहता है।
  • यह मेला मेड़ता सिटी (नागौर) में लगता है।
4.गुरुद्वारा बुढ्ढा जोहड़ मेला:-
  • यह मेला श्रावण अमावस्या को गंगानगर में लगता है।
भाद्रपद माह के मेले
1.बाबा रामदेव का मेला:-
  • यह मेला भाद्रपद शुक्ला द्वितीय को लगता है।
  • तह मेला राजस्थान में रुणिचा( रामदेवरा) में लगता है।
2.जन्माष्टमी मेला:-
  • यह भाद्रपद कृष्णा तृतीया अष्टमी को नाथद्वारा (राजसमंद) में लगता है।
3.सांवलिया जी का मेला:-
  • यह मेला भाद्रपद की शुक्ला एकादशी को मण्डफिया (चित्तौड़गढ़) में लगता है।
4.सवाई भोज मेला:-
  • यह मेला भाद्रपद शुक्ला अष्टमी को सवाई भोज  (आसींद,भीलवाड़ा) में लगता है।
5.राणीसती का मेला:-
  • यह मेला झुंझुनूं में भाद्रपद अमावस्या को लगता है।
6.नागपंचमी मेला:-
  • यह मेला भाद्रपद शुक्ला पंचमी को मंडोर (जोधपुर) में लगता है।
7.कजली तीज का मेला:-
  • यह मेला भाद्रपद कृष्णा तृतीया को बूँदी में लगता है।
8.खेजड़ली शहीदी मेला:-
  • यह मेला हर वर्ष भाद्रपद शुक्ला दशमी को खेजड़ली (जोधपुर) में लगता है।
9.गणेशजी का मेला:-
  • यह मेला भाद्रपद शुक्ला चतुर्थी को रणथम्भौर (सवाईमाधोपुर) में लगता है।
10.गोगानवमी मेला:-
  • यह मेला भाद्रपद कृष्णा नवमी को गोगामेड़ी (हनुमानगढ़) में लगता है।
11. भोजन थाली मेला:-
  • यह मेला भाद्रपद शुक्ला पंचमी को कामां (भरतपुर) में लगता है।
12.भर्तृहरि मेला:-
  • यह मेला भाद्रपद शुक्ला अष्टमी को भृर्तहरि (अलवर) में लगता है।
आश्विन (क्वार) माह के मेले
1.दशहरा मेला:-
  • यह मेला आश्विन शुक्ला दशमी को कोटा में लगता है।
2.जसवंत पशु मेला:-
  • यह मेला आश्विन शुक्ला पंचमी से पूर्णिमा तक लगता है।
  • यह मेला भरतपुर में लगता है।
कार्तिक माह के मेले
1.पुष्कर मेला:-
  • यह मेला कार्तिक शुक्ला एकादशी से लेकर पूर्णिमा तक लगता है।
  • यह मेला पुष्कर (अजमेर) में लगता है।
2.कपिलमुनि का मेला:-
  • यह मेला कोलायत (बीकानेर) में कार्तिक पूर्णिमा को लगता है।
3.चंद्रभागा मेला:-
  • यह मेला कार्तिक पूर्णिमा को झालरापाटन (झालावाड़) मेँ लगता है।
4.अन्नकूट मेला:-
  • यह मेला कार्तिक शुक्ला एकम् को नाथद्वारा (राजसमंद) में लगता है।

मार्गशीर्ष माह के मेले
1.मानगढ़ धाम मेला:-
  • यह मेला मार्गशीर्ष की पूर्णिमा को लगता है।
  • यह मेला मानगढ़ धाम (बाँसवाड़ा) में लगता है।
  • यह आदिवासियों का मेला है।

पौष माह के मेले
1.नाकोड़ा जी का मेला:-
  • यह मेला पौष कृष्णा दशमी को नाकोड़ा तीर्थ (मेवानगर, बाड़मेर) में लगता है।
माघ माह के मेले
1.बेणेश्वरधाम का मेला:-
  • यह मेला माघ पूर्णिमा को बेणेश्वर, साबला (डूँगरपुर) में लगता है।
2.श्री चौथ माता का मेला:-
  • यह मेला माघ कृष्णा चतुर्थी को चौथ का बरवाड़ा (सवाईमाधोपुर) में लगता है।
3.पर्यटन मरु मेला:-
  • यह मेला माघ शुक्ला 13 से 15 तक लगता है।
  • यह मेला जैसलमेर में लगता है।
फाल्गुन माह के मेले
1.रणकपुर मेला:-

  • यह मेला फाल्गुन शुक्ला 4 से 5 तक रणकपुर (पाली) में लगता है।

2.डाडा पम्पाराम का मेला:-

  • यह मेला फाल्गुन माह में पम्पाराम का डेरा विजयनगर (गंगानगर) में लगता है।

3.शिवरात्रि का मेला:-

  • यह मेला फाल्गुन कृष्णा 13 को शिवाड़ (सवाईमाधोपुर) में लगता है।

4.खाटूश्यामजी का मेला:-

  • यह मेला फाल्गुन शुक्ला 11 से 12 तक खाटूश्यामजी (सीकर) में लगता है।

5.एकलिंगजी मेला:-

  • यह मेला फाल्गुन कृष्णा 13 को कैलाशपुरी (उदयपुर) में लगता है।


How to Configure Numbered Page Navigation After installing, you might want to change these default settings: