Showing posts with label राजस्थान के प्रथम राजस्थानी विजेता. Show all posts
Showing posts with label राजस्थान के प्रथम राजस्थानी विजेता. Show all posts

Friday, May 12, 2017

राजस्थान के प्रथम राजस्थानी विजेता

1.परमवीर चक्र पुरस्कार:-

  • परमवीर चक्र से सम्मानित राजस्थान के पहले व्यक्ति हवलदार मेजर पीरुसिंह थे।
  • उनकों यह पुरस्कार उनके मरणोपरांत सन् 1948 में दिया गया।

2.पद्मविभूषण पुरस्कार:-

  • राज्य में श्रीमती जानकी देवी बजाज पद्मविभूषण प्राप्त करने वाली पहली महिला है।
  • राज्य में पहली बार इनको ही पद्मविभुषण पुरूस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • इन्हें 1956 में पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • पद्मविभूषण प्राप्त करने वाले राजस्थान के पहले पुरुष श्री घनश्यामदास बिडला थे।
  • उनको सन् 1957 में पद्मविभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया था।

3.शौर्य चक्र पुरस्कार:-

  • शौर्य चक्र पुरस्कार प्राप्त करने वाले राजस्थान के पहले व्यक्ति मेजर दयानंद थे।

4.पद्मभूषण पुरस्कार:-

  • राजस्थान में पद्मभूषण पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति श्री कँवर सेन उनको पद्मभूषण पुरस्कार  सन् 1956 में दिया गया।
  • प्रथम महिला श्रीमति रतनशास्त्री जिनको पद्मभूषण से सम्मानित किया ,उनको 1975 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया।

5.अर्जुन पुरस्कार:-

  • राजस्थान में पहली बार डॉ. करणी सिंह को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • उनको निशानेबाजी में यह पुरस्कार दिया गया।
  • उनको 1961 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • सलीम दुर्रानी को सन् 1961 में क्रिकेट में इस अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था।
  • प्रेम सिंह को भी सन् 1961 में पोलो खेल में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

6.पद्मश्री पुरस्कार:-

  • राज्य में पहली बार पद्मश्री पुरस्कार श्रीमती रतनशास्त्री को दिया गया था।
  • उन्हें पद्मश्री पुरस्कार सन् 1955 में दिया गया था।
  • श्रीमती रतनशास्त्री राजस्थान की एकमात्र महिला थी जिनको पद्मश्री और पद्मभूषण पुरस्कार दोनों से ही सम्मानित किया गया था।
  • पद्मभूषण पुरस्कार 1975 में मिला।
  • पद्मश्री से सम्मानित प्रथम पुरुष श्री सूर्य कुमार भुयन थे।
  • उनको यह पुरस्कार 1956 में मिला।

7.महावीर चक्र:-

  • महावीर चक्र से सम्मानित राजस्थान के पहले व्यक्ति कर्नल किशनसिंह राठौड़ थे।
  • इनको 1968 में महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

8.राजस्थान खेल रत्न पुरस्कार:-

  • राजस्थान में पहली बार लिम्बा राम को इस खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • उन्हें यह पुरस्कार 1998 में तीरंदाजी में दिया गया था।

9. वीर चक्र:-

  • राजस्थान में वीर चक्र से सम्मानित होने वाले पहले व्यक्ति स्कवाड्रान लीडर अजय आहुजा थे।
  • उनको यह पुरस्कार 1999 में दिया गया था।

10.मैग्सेसे पुरस्कार:-

  • राजस्थान में मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले पुरुष डॉ. पी.के. सेठी थे ।
  • उनको कृत्रिम पैर का जनक कहा जाता हैं।
  • मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त करने वाली राजस्थान की पहली महिला श्रीमती अरुणा रॉय थी।

11.अशोक चक्र:-

  • राजस्थान में अशोक चक्र से सम्मानित होने वाले प्रथम व्यक्ति हवलदार शम्भू सिंह थे।
  • उनको अशोक चक्र से 1961 में सम्मानित किया गया था।

12.द्रोणाचार्य पुरस्कार:-

  • राजस्थान में पहली बार प्रो. करन सिंह को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • उनको यह पुरस्कार एथलेटिक्स खेल के लिए दिया गया।

13.कीर्ति चक्र:-

  • कीर्ति चक्र प्राप्त करने वाले राजस्थान के प्रथम व्यक्ति पायनियर मूलसिंह थे।
  • उनको सन् 1968 में कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था।

How to Configure Numbered Page Navigation After installing, you might want to change these default settings: