Friday, April 21, 2017

राजस्थान के जल संसाधन


1.राजस्थान की ज्यादातर नदियां बरसाती है।
2.राजस्थान की 2 प्रमुख बरसाती नदियां है:-
A.बनास नदी.
B.लूनी नदी .
3.राज्य में कोटा सभांग में सबसे ज्यादा नदियां है।
4.राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच अंतरराज्यीय सीमा बनाने वाली राजस्थान की एकमात्र चम्बल नदी है।
5.राजस्थान में चुरु और बीकानेर ऐसे जिले है जहां कोई नदी नहीं बहती है।
6.राज्य की प्रमुख बारहमासी नदी माही और चम्बल है।
7.बनास नदी राज्य में पूर्णतः बहने वाली सबसे लम्बी नदी है।
8.बनास नदी सर्वाधिक जलग्रहण क्षेत्र वाली नदी है।
9.सोम नदी के किनारे डूंगरपुर में देव सोमनाथ मंदिर स्थित है।
10.चूलिया प्रपात चम्बल नदी पर स्थित है और यह भैसरोड़गढ़ (चित्तौड़गढ़) के पास स्थित है।
11.राजस्थान की चम्बल,लूनी और बनास वे नदियाँ जो सर्वाधिक जिलों बहती है। प्रत्येक नदी 6 जिलों में बहती है।
12.अरावली पर्वत श्रृंखला राज्य की नदियों को 2 भागों में बांट देती है:-
A. बंगाल की खाडी़ में जल ले जाने वाली नदियाँ:-
बनास,चम्बल,खारी,पार्वती,बेड़च,बाणगंगा,कालीसिंध,गंभीर आदि नदियाँ अरावली के पूर्वी भाग में बहती है।
B. अरब सागर में जल ले जाने वाली नदियाँ:-
जाखम, माही,लूनी,पश्चिमी बनास,साबरमती,सोम आदि।
पश्चिमी बनास और लूनी नदी गुजरात में कच्छ के रन में विलुप्त हो जातीहै।
13.राज्य की सबसे लम्बी नदी व सर्वाधिक सतही जल वाली नदी चम्बल नदी है।
14.बेणेश्वरधाम सोम, माही और जाखम नदियाँ के संगम पर स्थित है और वहां के वनवासियों का महातीर्थ है।
15.माँगली नदी पर भीमलत प्रपात स्थित है और यह बूँदी मे स्थित है।
16.आंतरिक जल प्रवाह की नदियाँ :-
ये वे नदियाँ है जो राज्य में अपने प्रवाह क्षेत्र में ही विलुप्त हो जाती है।
इन नदियाँ का जल समुद्र तक नहीं जा पाता। ये नदियों:- घग्घर नदी,बाँडी नदी,काकनी नदी,रुपनगढ़,मेन्था,काँतली,साबी आदि नदियाँ है।
17.राज्य में लगभग 60% क्षेत्र में आंतरिक जल प्रवाह प्रणाली विद्धमान है।

How to Configure Numbered Page Navigation After installing, you might want to change these default settings: