Sunday, April 16, 2017

राजस्थान की स्थिति,विस्तार,आकृति और भौतिक स्वरूप

1.भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है। लेकिन पहले सबसे बड़ा राज्य मध्यप्रदेश था।
2.1 नवम्बर 2000, को मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ अलग हो गया और छत्तीसगढ़ एक नया राज्य बना।
3.राजस्थान का क्षैत्रफल 3,42,239 वर्ग km है तथा देश का 10.41% क्षेत्रफल भाग राजस्थान का है।
4.राजस्थान में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला "धौलपुर" (3034 वर्ग किमी) है।
5.सबसे बड़ा जिला क्षेत्रफल की दृष्टि से "जैसलमेर" है।
6.झालावाड़ जिले की अन्तरराज्यीय सीमा सबसे लम्बी है यह सीमा मध्यप्रदेश से मिलती है।
7.सबसे कम लंबी अंतरराज्यीय सीमा बाड़मेर जिले की है जो गुजरात से लगती है।
8.राजस्थान की आकृति विषमकोणीय चतुर्भुज के समान है।
9.राजस्थान के अरावली पर्वत श्रृखला को और दक्षिणी-पूर्वी पठारी भाग को गौंडवाना लैंड का अवशेष माना जाता है।
10.उत्तरी-पश्चिमी मरू प्रदेश व पूर्वी मैदान को टेथिस सागर का अवशेष माना जाता है।
11.अरावली पर्वत माला की माउंट आबू (सिरोही) में स्थित राज्य की सबसे ऊँची चोटी जिसका नाम गुरुशिखर है।
12.सेर (1597 मी.) राज्य की दुसरी सबसे ऊँची चोटी है।

13.उदयपुर क्षेत्र में तश्तरीनुमा आकृति वाले पहाड़ों मेखला को स्थानीय भाषा में "गिरवा" कहते है।
14.जैसलमेर में पोकरण से मोहनगढ़ तक पाकिस्तानी सीमा के सहारे विस्तृत एक चौड़ी पट्टी जहां उपयोगी सेवण घास अत्यधिक मात्रा में पायी जाती है। यहां भूगर्भीय जलपट्टी है।
15.चित्तौड़गढ़ के भैंसरोड़गढ़ से भिलवाड़ा के बिजोलिया तक का पठारी भाग रियासत काल में "उपरमाल" के नाम से जाना जाता है।
16.बाँसवाड़ा,प्रतापगढ़,व डूँगरपुर के पहाड़ी क्षेत्र को स्थानीय भाषा में वागड़ कहते है।
17.राजस्थान में सूर्य की किरणों का तिरछापन सबसे ज्यादा श्रीगंगानगर में होताहै।
18.राजस्थान में अरावली पर्वतमाला का विस्तार उत्तर में खेतड़ी (झुंझुनूं) तक है।
19.रागा व जरगा पर्वत चोटियों के बीच के क्षेत्र को "देशहरो" के नाम से जाना जाता है।
20.रेडक्लिफ़ रेखा का राज्य के हिंदुमलकोट (गंगानगर) से बाखासर (बाड़मेर) तक फैली हुई है।
21.उत्तरप्रदेश का मथुरा जिला राजस्थान की सीमा पर स्थित है।
22.बाँसवाड़ा व डूँगरपुर के बीच के भू-भाग को "मेवल" कहते है।
23.जैसलमेर जिले की पाकिस्तान से लगती हुई अन्तर्राष्ट्रीय सीमा की लम्बाई 464km.है।
24.राजस्थान के  सर्वाधिक निकट  काण्डला बन्दरगाह स्थित है।
25.कर्क रेखा के सर्वाधिक निकट स्थित शहर बाँसवाड़ा है।
26.राजस्थान के झालावाड़ जिले की अन्तर्राज्यीय सीमा सर्वाधिक है।
How to Configure Numbered Page Navigation After installing, you might want to change these default settings: