Monday, May 15, 2017

Rajasthan G.K Quiz-12

1.सांवलिया जी का मन्दिर किस जिले में है?
Ans.चित्तौड़गढ़ में।
2.कालीबंगा सभ्यता किस प्रकार की थी?
Ans.यह नगर प्रधान सभ्यता थी।
3.अलखिया सम्प्रदाय की प्रधान पीठ कहाँ स्थित है?
Ans. बीकानेर।
4.सिक्ख धर्म के प्रवर्तक कौन है?
Ans. गुरुनानक।
5.तिलवाड़ा (बाड़मेर) में किस लोकदेवता का मेला भरता है?
Ans. मल्लीनाथ जी का।
6.किस मुगल शासक ने चित्तौड़गढ़ दुर्ग का नाम बदलकर खिज्राबाद रखा?
Ans. अलाउद्दीन खिलजी ने।
7.सीता माता का मेला किस जिले में लगता है?
Ans. प्रतापगढ़ में।
8.राजस्थान की किस जनजाति में " मौर बंधिया " नामक विवाह का प्रकार पाया जाता है?
Ans. मीणा जनजाति में।
9."84 खम्भों की छतरी" बूंदी के किस राजा ने बनवाई?
Ans.राव अनिरुद्ध ने धाबाई देवा की याद में 1683 में बनवाई।
10.राजस्थान में सर्वप्रथम वर्ष 1833 में किस राज्य ने कन्या वध को अवैध ठहराया?
Ans. कोटा।
11.दधिमाति माता का मंदिर कहाँ स्थित हैं?
Ans. यह नागौर में है।
12.कालीबंगा की खोज सर्वप्रथम किसने की?
Ans. श्री अमलानंद घोष ने की 1952 में।
13.दादू सम्प्रदाय के ग्रन्थ की भाषा क्या है?
Ans. साधुकड़ी (ढुढा़ड़ी और हिंदी का मिश्रण)।
14.छोटी दीपावली किस तिथि को मनायी जाती है?
Ans. कार्तिक कृष्ण,14 को।
15.गोगाजी की समाधि स्थल कहाँ स्थित है?
Ans.गोगामेड़ी मे।
16."आदिवासियों का कुंभ" किस मेले को कहा जाता है?
Ans. बेणेश्वर मेले को।
17."गढ़बीठली" किस किले का लोकप्रिय नाम है?
Ans. तारागढ़ किला (अजमेर).
18.भीलों के घर को क्या कहा जाता है?
Ans. टापरा या कू।
19.किस प्रथा के अनुसार पत्नी अपने पति को छोड़कर किसी अन्य पुरुष के साथ रह सकती है?
Ans. नाता प्रथा।
20.भीलों के कालाजी कौन है?
Ans. केसरियानाथ जी, ऋषभदेव जी, आदिनाथ जी।
21.रामानुज के शिष्य का नाम क्या था?
Ans. रामानंद था।
22.नरहड़ गढ़ का उर्स कहाँ आयोजित किया जाता है?
Ans. झुंझुनू में।
23.किस लोक देवता की मृत्यु चित्तौड़ के तीसरे शाके में अकबर के विरुद्ध युद्ध लड़ते हुए हुई?
Ans.कल्लाजी।
24.खेजड़ली शहीदी मेला कब लगता है?
Ans. भाद्रपद शुक्ला दशमी को।
25.दोहरे परकोटे वाला मिट्टी से बना वह दुर्ग, जिसे अंग्रेज भी जीत नहीं पाये?
Ans. भरतपुर का किला।
26.राजस्थान में कितने प्रकार की जन जातियां पाई जाती है?
Ans. 12 प्रकार की।
27.रानी जी की बावडी़ राजस्थान में कहाँ स्थित है?
Ans. बूँदी में स्थित है।
28.राजस्थान में डूंगरशाही ओढ़नियाँ कहाँ की प्रसिद्ध है?
Ans. जोधपुर की प्रसिद्ध है।
29.राजस्थान में " गमतागाजी की मीनार " कहाँ स्थित है?
Ans. जोधपुर में स्थित है।
30.वल्लभ सम्प्रदाय का सबसे बड़ा व महत्वपूर्ण केंद्र राजस्थान में कहाँ स्थित हैं?
Ans. नाथद्वारा में स्थित है।
31.बिना इसर की गवर कहाँ पूजी जाती है?
Ans. जैसलमेर में पूजी जाती है।
32.तेराहाताली नृत्य किस सम्प्रदाय के लोगों द्वारा किया जाता है?
Ans. कामड़ सम्प्रदाय की महिलाओं के द्वारा।
33. राजस्थान में शेखावटी महोत्सव कहाँ- कहाँ और किस माह में मनाया जाता है?
Ans. सीकर,झुंझुनूं, और चुरु में और फरवरी माह में मनाया जाता है।
34.हवलदार मेजर पीरुसिंह को कब परमवीर चक्र दिया गया था?
Ans.उनकों यह पुरस्कार उनके मरणोपरांत सन् 1948 में दिया गया।
35.पैर में पहने जाने वाले आभूषण का नाम बताओं?
Ans.नुपुर, टाँका, नेवरी, कड़ा, लच्छा, लंगर, टोडा़, आँवला, हिरणामैन, झांझरिया, जोधपुरी जोड़ आदि आभूषण है।
How to Configure Numbered Page Navigation After installing, you might want to change these default settings: