Monday, May 1, 2017

Rajasthan G.K Quiz-5

1.शेरगढ़ दुर्ग का निर्माण किस ने करवाया?
Ans.राजा मालदेव ने धौलपुर के पास चम्बल नदी के किनारे इस दुर्ग का निर्माण करवाया।
2.कर्नल जेम्स टॉड ने  कुंभलगढ़ दुर्ग की तुलना किस से की है?
Ans. एट्रुस्कन से की है।
3."गालब ऋषि" का आश्रम कहाँ स्थित है?
Ans. जयपुर में गलता नामक स्थान पर।
4.मुस्लिम महिलाओं द्वारा भी जौहर का अनुष्ठान किये जाने के एतिहासिक प्रमाण किस दुर्ग में मिलता है?
Ans. भटनेर का किला।
5."जयपुर का बनारस" के नाम से प्रसिद्ध प्राचीन पवित्र कुण्ड कहाँ स्थित हैं?
Ans. जयपुर जिले में गलता नामक स्थान पर स्थित है।
6.राणीसती का मंदिर कहाँ स्थित है?
Ans. झुंझुनूं में।
7.राजस्थान में "डीग के महल" कहाँ है और इस महल का निर्माणकर्ता कौन था?
Ans. यह महल भरतपुर में है और इन महलों के निर्माणकर्ता सूरजमल है।
8.सालिम सिंह की हवेली कहाँ स्थित हैं?
Ans. जैसलमेर में। इसका निर्माण 18वीं शताब्दी में जैसलमेर के प्रधानमंत्री सालिम सिंह द्वारा किया गया था।

9.सवाईमाधोपुर के पास स्थित किला जहां 1301 ई. में राजा हम्मीर और अलाउद्दीन खिलजी के मध्य युद्ध हुआ था?
Ans. रणथम्भौर दुर्ग।
10."धरती पर अगर स्वर्ग है, तो यहीं है, यहीं है।" यह कथन किसका है। और यह पंक्तियाँ का उल्लेख कहाँ मिलता है?
Ans.यह कथन मुगल सम्राट शाहाजाहाँ का है और ये पंक्तियां लाल किले के दरबार की छत पर स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है।
11.बागोर की हवेली राजस्थान में कहां स्थित हैं?
Ans. उदयपुर में।
12.चाँद बावडी़ कहाँ स्थित हैं?
Ans. बाँदीकुई रेल्वे स्टेशन (दौसा) से 8 कि.मी दूर साबी नदी के निकट है।
13.सोमनाथ मन्दिर कहाँ स्थित है?
Ans.गुजरात के वैरावल से 6k.m. दूर प्रभास। पाटन नामक गाँव में अरब सागर पर स्थित है।
14."मेवाड़ का खुजराहो" कौनसा मंदिर है?
Ans. जगत का अम्बिका मंदिर।यह मंदिर जगत नामक स्थान पर स्थित हैं।
15.अबुल फजल ने किस दुर्ग के संबंध में कहा था की 'अन्य सब दुर्ग नंगे है जबकि यह दुर्ग बख्तर बंद'  है?
Ans. रणथम्भौर दुर्ग।
16.अभेडा़ महल कहाँ स्थित हैं?
Ans. कोटा में है, यह महल चम्बल नदी के किनारे स्थित हैं।
17.उदयबाव बावडी़ कहाँ स्थित हैं और इसका निर्माण किसने करवाया था?
Ans. डूंगरपुर में है,इसका निर्माण महारावल उदयसिंह ने करवाया था।
18. राजस्थान में एक मीनार मस्जिद कहाँ स्थित हैं?
Ans. जोधपुर में।
19.वह दुर्ग कौनसा है जिसमें नौ महल है?
Ans. सुदर्शनगढ़ दुर्ग।
20.त्रिमुखी बावडी़ का निर्माण किसने करवाया था?
Ans. मेवाड़ के महाराणा राजसिंह की रानी रामरसदे ने करवाया था।
21.कुम्भश्यामजी का मंदिर कहाँ स्थित है?
Ans. चित्तौड़गढ़ में।
22.डीग का किला (डीग ) का निर्माण किस राजा ने और कब करवाया?
Ans.इस किले का निर्माण बदनसिंह ने सन् 1730 ई. में करवाया था।
23.जोधपुर के निकट ओसियां में मन्दिरों का समूह जिनकी देन है,वो हैं?
Ans. प्रतिहार।
24.राजस्थान का जलदुर्ग गागरोन किन दो नदियों के संगम पर स्थित है?
Ans. कालीसिंध-आहु ।

25.देव सोमनाथ का मंदिर कहाँ स्थित है?
Ans. डुंगरपुर में।
26.नौलखा बावडी़ कहाँ स्थित हैं?
Ans. डूंगरपुर में है।
27.मेहरानगढ़ का निर्माण कब हुआ था?
Ans. 1459 ई. में जोधपुर के संस्थापक राव ने चिडियाटूँक पहाड़ी पर करवाया था।
28.औसियाँ के मंदिर समूह के बाद पश्चिमी राजस्थान में कौनसा मंदिर समूह सर्वाधिक महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह खुजराहों के समान काम -क्रीडा़ओं के चित्रण के लिए भी विशेष ख्याति प्राप्त है?
Ans. किराडू के मंदिर।
29.टॉडगढ़ किसने बनवाया और कहां स्थित है?
Ans. यह दुर्ग कर्नल जम्स टॉड ने बनवाया और अजमेर में स्थित है।
30.नीमराणा की बावडी़ कहाँ स्थित हैं और इसका निर्माण किस ने करवाया था?
Ans. यह अलवर में स्थित हैं, इसका निर्माण टोडरमल ने करवाया था।


How to Configure Numbered Page Navigation After installing, you might want to change these default settings: