Saturday, May 6, 2017

Rajasthan G.K Quiz-8

1."पाबूजी की फड़" किस वाद्य यन्त्र से बजाई जाती है?
Ans. रावणहत्था से।
2.मीरा की मृत्यु कहाँ हुई?
Ans. गुजरात के डाकोर स्थित रणछोड़ मंदिर में।
3.माउंट आबू का लूणवशाही मंदिर किस को समर्पित है?
Ans. नेमिनाथ जी को।
4.जोते हुए खेत के सबसे प्राचीन प्रमाण कहाँ मिले है?
Ans. कालीबंगा में।
5.रानी जी की बावडी़ का निर्माण किसने किया था?
Ans. राव राजा अनिरुद्ध सिंह की विधवा रानी नातावनजी ने करवाया था।
6.मैग्जीन (अकबर का किला ) कहाँ स्थित है?
Ans. अजमेर में।
7.रुणीचा रा धणी किस लोक देवता को कहा जाता है?
Ans. रामदेवजी।
8.दादू सम्प्रदाय की कौन-कौनसी शाखाऐ है?
Ans.उत्तराधि, खालसा, खाकी, स्थानधारी, विरक्त, नागा।
9.सैपऊ महादेव का मंदिर कहाँ स्थित हैं?
Ans. धौलपुर में।
10.नैडा़ की छतरियाँ कहाँ है?
Ans. अलवर में।
11.किस लोक देवता के मंदिर में मुर्ति की जगह लकड़ी के बने कलात्मक तोरण होते है?
Ans. मामदेव जी के।
12."नागर शैली"का सबसे सुंदर उदाहरण बताओं?
Ans.खुजराहो के मंदिर नागर शैली के सबसे सुंदर उदाहरण है।
13.दादू सम्प्रदाय का उपनाम क्या है?
Ans. कबीरपंथी सम्प्रदाय।
14.विजयराज राजेश्वर मन्दिर कहाँ स्थित है?
Ans. डुंगरपुर में।
15.गोगाजी का जन्म कौनसी शताब्दी में हुआ था?
Ans.11वीं।
16.गोदावरी उद्यान कहाँ स्थित हैं?
Ans.खैरवाड़ा, उदयपुर में।
17.आमेर के किलों एवं महलों का निर्माण किस राजा ने करवाया?
Ans. मानसिंह ने।
18.कालीबंगा सभ्यता में घर किस प्रकार के थे?
Ans.कालीबंगा सभ्यता में घर कच्ची और पक्की ईटों के बनाये जाते थे।
19.राजस्थान में तेरापंथ सम्प्रदाय की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?
Ans. भिक्षु स्वामी।
20.श्रृंगार चँवरी का मंदिर कहाँ स्थित है?
Ans. चित्तौड़गढ़ में।
21.संत हरिदास जी का जन्म कहाँ हुआ था?
Ans. कापडौद (नागौर)।
22.गौ रक्षक किस लोक देवता को कहा जाता है?
Ans. पाबूजी को।
23.तिमनगढ़ (त्रिभुवनगढ़ दुर्ग) का निर्माण किस शासक ने करवाया था?
Ans. त्रिभुवनपाल ने 11वीं शताब्दी में करवाया था।
24.जिन स्मृति स्मारकों में लोक देवताओं के चरण या देवताओं की प्रतिष्ठा कर दी जाती है और जिनमें गर्भगृह शिखर ,नन्दी मंडप, शिवलिंग बनाया जाता है उन्हें क्या कहा जाता हैं?
Ans. देवल।
25.किस तीर्थ की 24 कौसी परिक्रमा प्रसिद्ध है?
Ans. लोहागर्ल की। यह झुंझुनूं में स्थित हैं।
26.किस सम्प्रदाय के लोग गुलाबी वस्त्र धारण करते है?
Ans. रामस्नेही समप्रदाय के लोग।
27.लाछा गूजरी गाय की जान बचाते हुए किस लोक देवता की मृत्यु हुई?
Ans. तेजाजी ।
28.सज्जनगढ़ का किला उदयपुर मेँ किस पहाड़ी पर स्थित है?
Ans. बाँसदरा पहाड़ी पर स्थित है।
29.संत रैदास की छतरी कहाँ निर्मित है?
Ans. चित्तौड़गढ़ दुर्ग में ।
30.राज्य में किस मंदिर में पत्थर के बैलों की मूर्तियों चढा़ई जाती है?
Ans. गोसणजी बावजी मंदिर, सराड़ा (उदयपुर) में।
31.मध्यकाल में प्रवर्तित लालदासी सम्प्रदाय का प्रमुख तीर्थ स्थल कौनसा है?
Ans. शेरपुर (अलवर)।
32.रामदेवजी ने मेघवाल जाति की किस महिला को अपनी बहन बनाया?
Ans. डाली बाई को।
33.किस दुर्ग में 1550 ई. में अर्द्ध शाका हुआ था क्योंकि उस समय वीरों ने केसरिया तो किया था पर जौहर नहीं हो सका?
Ans. सोनारकिला।
34.मारवाड़ में वीर पुरुषों के गौरक्षार्थ दिवंगत हो जाने पर बने स्थल जिसमें कृष्ण गोवर्धन धारण किए बने होते है वो क्या कहलाते है?
Ans. गोवर्धन।
35.किराडू का मंदिर कहाँ स्थित हैं?
Ans. बाड़मेर में।

How to Configure Numbered Page Navigation After installing, you might want to change these default settings: